Budaun News: पुराना बकाया दें, ट्यूबवेल के लिए बिजली निशुल्क पाएं

दुलार सिंह,गुरुपुरी बिनायक(विद्युत निगम की खबर के साथ)
बदायूं। जिले के किसानों को निशुल्क बिजली लेने का इस समय सुनहरा मौका है। वह अपना 31 मार्च 2023 तक का बकाया बिल जमा करके अपने ट्यूबवेल के लिए निशुल्क बिजली की सुविधा ले सकते हैं। किसान एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का भी लाभ उठा सकते हैं। एक जनवरी के बाद बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं और उनकी आरसी भी जारी होगी।
विद्युत निगम के एक्सईएन आरएन वर्मा और हरीश कुमार ने बताया कि ओटीएस में पहली बार बिजली चोरी के मामलों में भी छूट आई हुई है, लेकिन 31 दिसंबर के बाद इसका लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में 55132 ट्यूबवेल हैं। करीब 50 हजार ट्यूबवेल पर मीटर लगे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि किसानों को शासनादेश के अनुसार बिजली निशुल्क नहीं मिलेगी। लाभ पाने के लिए किसानों को अपना पुराना बिल जमा करना होगा।
उन्होंने कहा कि किसान 31 दिसंबर तक चलने वाली ओटीएस योजना के तहत अपना बकाया जमा कर सकते हैं। इसके बाद निगम की ओर से चेकिंग अभियान शुरू होगा। इस दौरान बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनके कनेक्शन भी काटे जाएंगे। उनकी आरसी भी जारी कराई जाएगी। इसके अलावा उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएंगीं। अधिकारियों ने बताया कि मीटर इसलिए लगाए जा रहे हैं ताकि शासन को बताया जा सके कि कितनी यूनिट बिजली खर्च हो रही है।
सभी विद्युत उपकेंद्रों पर जमा कर सकते हैं बिल
विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ताओं के लिए बिल जमा करने के लिए सभी उपकेंद्रों पर व्यवस्था की गई है। इसके अलावा उपभोक्ता जनसेवा केंद्र, विद्युत सखियों के यहां भी अपना बिल जमा कर सकते हैं। विद्युत निगम के मुख्यालय पर भी दो काउंटर लगे हुए हैं। यहां भी बिल जमा करने की सुविधा है। अब तो ऑनलाइन भी बिल जमा हो रहे हैं।
फोटो
ट्यूबवेल के बिलों में अब तक का बिल दर्शाया जा रहा है। इससे किसान काफी परेशान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि किसानों को फ्री बिजली दी जा रही है या फिर केवल झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। जब फ्री बिजली दी जा रही है तो बकाया क्यों दिखाया जा रहा है।- दुलार सिंह, किसान
किसानों को कब से फ्री बिजली दी जाएगी या दी जा रही है। पहले तो विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों तक को नहीं पता है। उनके पास जाएं तो वह पूरा बिल जमा करने को कह रहे हैं। कुछ किसानों ने पूरा बिल भी जमा कर दिया है।- केशपाल, किसान
पहले तो निगम के अधिकारी असमंजस दूर करें। किसानों को बताएं कि उनके ट्यूबवेलों का बकाया बिल क्यों दिखाया जा रहा है। जब फ्री बिजली दी जाएगी तो मीटर क्यों लगवाए जा रहे हैं।- हरपाल, किसान
हम तो लगातार अपना बिल जमा करते आ रहे हैं। फिर भी बकाया दिखाया जा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। पहले अधिकारी इसको ठीक कराएं, जिससे किसान अपने बिल के प्रति निश्चित हो जाएं। – श्रीकृष्ण सिंह, किसान

दुलार सिंह,गुरुपुरी बिनायक(विद्युत निगम की खबर के साथ)

दुलार सिंह,गुरुपुरी बिनायक(विद्युत निगम की खबर के साथ)

दुलार सिंह,गुरुपुरी बिनायक(विद्युत निगम की खबर के साथ)



