बदायूं

Budaun News: रुदायन में ठेले-खोमचों से लग रहा जाम, लोग परेशान

Connect News 24

There is a jam in Rudayan due to carts and vendors, people are worried.

बाजार में लगा जाम, संवाद

रुदायन। नगर के मुख्य बाजार में ठेले-खोमचे लगाने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे बाजार में रोजाना घंटों जाम लगता है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

दुकानदारों का कहना है कि बीच बाजार में चाट-पकाैड़ी के ठेले सड़क पर लगते हैं। इससे खरीदारी करने आए लोग जाम में फंसे रहते हैं। इसका असर दुकानों की बिक्री पर भी पड़ता है। दुकानदारों का आरोप है कि इसी के साथ ऑटो चालक भी मनचाही जगह रोककर खड़े हो जाते हैं। इसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से लेकर पुलिस चौकी तक की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button