बदायूं

Budaun News: लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके

Connect News 24

घरों और दुकानों से बाहर निकल आए लोग, कई से नुकसान की सूचना नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिले में मंगलवार दोपहर आधा मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग सकते में आ गए। कई स्थानों पर लोग घरों और कार्यालयों से बाहर भी निकल आए। बाद में काफी देर बाद अंदर लौटे। कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

मंगलवार को दिन में 02:50 बजे शहर के अलावा कादरचौक, इस्लामनगर, बिसौली, दबतोरी, उसावां आदि स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बीएसए कार्यालय, विकास भवन में अधिकारी, कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान मेज हिलने लगी। पंखे भी तेजी से हिलना शुरू हो गए। जिसे देखकर अधिकारी, कर्मचारी कमरों के बाहर निकल आए।

इस्लामनगर थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह उस समय खाना खा रहे थे। चीजों को हिलता महसूस करते हुए वह खाना छोड़ कमरे से बाहर आ गए। वहीं शहर में भी काफी संख्या में लोग घरों से बाहर आ गए। शहर निवासी श्यामेश ने बताया कि वह टीवी देख रहे थे, अचानक टीवी और कुर्सी हिलने लगे जबकि बीएसए कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि कंप्यूटर पर काम कर रहे थे, तभी वह हिलने लगा, वहीं बिसौली अधिवक्ता भवन में बैठे अधिवक्ता भी भूकंप का एहसास होने पर अपने चैंबरों से बाहर निकले आए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button