बदायूं

Budaun News: बाजार में पाइप लाइन लीक, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

Pipeline leaked in the market, traders demonstrated

बिल्सी में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद

बिल्सी। मुख्य बाजार में पेयजल आपूर्ति की लाइन काफी समय से क्षतिग्रस्त है। कई बार नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने लाइन को जल्द ठीक करने की मांग की है।

व्यापारी तेजेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि करीब नौ माह पहले पालिका की ओर से बाजार में जगह-जगह लीकेज ठीक कराने के लिए सड़कों को खोदकर पाइप लाइन को ठीक कराया था, मगर कुछ दिन बाद फिर से पाइप लाइन लीक होने लगी। वर्तमान में इन लाइनों से इतना अधिक पानी सड़क पर बहता रहता है कि लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं सड़क पर गंदगी रहने से उनकी दुकानों में भी गंदगी चली आती है। लंबे समय से पाइप लाइन के लीक होने से दुकानों की नींव में पानी मर रहा है। कई बार कहने के बाद भी नगर पालिका ने सुनवाई नहीं की तो व्यापारियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और लाइन को ठीक करने की मांग की।

इस दौरान सोनू माहेश्वरी, दीपक कुमार, अंकित वार्ष्णेय, विपिन शर्मा, पुनीत कुमार, ईशु वर्मा, नेमचंद्र, ऋषिपाल, जेपी सिंह, नन्हे, संजय कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे। इधर पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर का कहना है कि शीघ्र लीकेज को ठीक कराया जाएगा। इसके लिए सामान बाहर से मंगाया जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button