बदायूं

Budaun News: पुलिस ने ककराला के तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 30 किलो गांजा बरामद

Connect News 24

Police arrested three ganja smugglers in Budaun

गांजा तस्करी के आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में शहर कोतवाली पुलिस ने गांजा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 किलो गांजा बरामद हुआ है। तीनों तस्कर ओडिशा से गांजा खरीदकर लाए थे। वह उसे ककराला ले जा रहे थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है। 

कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, एसआई अनिल कुमार राणा और महेश पाल सिंह रविवार रात शहर और उसके आसपास इलाके में गश्त कर रहे थे। उनकी टीम गश्त करते हुए बाईपास पर आसरा आवास के नजदीक चौराहे पर पहुंची थी। तभी सरदार पटेल चौराहे की ओर से एक कार आती दिखाई दी। 

पुलिस को देख भागने लगे थे तस्कर  

पुलिसकर्मियों ने कार को चेक करने के लिए रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार सवार हड़बड़ा गए। उन्होंने कार रोक ली लेकिन उससे उतरकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से 30 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ की गई। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button