Budaun News: बाढ़ में बह गई सड़क, ट्रैक्टर से रास्ता पार करने के लिए लोग मजबूर

रुदायन की वह पुलिया जो लंबे समय से टूटी पड़ी हुई है। संवाद
दो पहिया और हल्के चार वाहन वाहनों को निकलने में आ रही दिक्कत, जिम्मेदार खामोश
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बाढ़ के दौरान जिले में कई सड़कें कट गईं। उस दौरान दावा किया गया था कि बाढ़ खत्म होने के बाद उनको बनवा दिया जाएगा, लेकिन जिम्मेदारों ने बाद में सुध नहीं ली। बाढ़ से जैतपुर, गुलाबगंज को जाने वाली सड़क भी बह गई थी, जो अब तक ठीक नहीं हो सकी है। ऐसे में लोग से ट्रैक्टर से रास्ता पार कर रहे हैं। दो पहिया और हल्के चार पहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत आ रही है।
जिले में इस बार बाढ़ के दौरान गंगा और रामगंगा ने काफी तबाही मचाई। गंगा नदी तो लगातार एक माह तक खतरे के निशान से ऊपर बहती रही। इस दौरान कई गांवों में जलभराव हो गया, गांव टापू बन गए।
बाढ़ का प्रकोप इतना ज्यादा था कि पानी का तेज बहाव कई सड़कों को अपने साथ बहा ले गया। बाढ़ के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि बाढ़ खत्म होने के बाद टूटी सड़कों को बनवा दिया जाएगा, लेकिन अधिकारियों अनदेखी कहें या फिर लापरवाही, जो दो माह बाद भी सड़कें नहीं बन सकीं। ऐसे में स्थानीय लोगों को आज भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
–
20 मीटर बह गई सड़क
कादरचौक प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक के गांव जैतपुर और गुलाबगंज को जाने वाली सड़क करीब 20 मीटर बही है। हालात यह हैं कि लोगों को मार्ग पार करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली का उपयोग करना पड़ रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों को आती है, क्याेंकि गांव में एंबुलेंस तक नहीं जा पा रही है। दोपहिया वाहन चालक किसी तरह निकल भी जाएं तो हादसे का डर बना रहता है।
–
औरंगाबाद टप्पा जैमिनी को जाने वाली सड़क का भी बुरा हाल
सहसवान। बाढ़ के दौरान गौतम नगला से औरंगाबाद टप्पा जैमिनी को जाने वाला मार्ग भी गंगा की भेंट चढ़ गया था। इस सड़क की हालत यह है कि यहां से दोपहिया वाहन भी बमुश्किल निकल पा रहे हैं। ऐसे में गौतम नगला, औरंगाबाद टप्पा जैमिनी, तोफिया नगला, गौरबाद आदि गांवों के लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है, क्योंकि इन गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला यही एक मार्ग है। संवाद
अब तक बाढ़ का पानी भरा हुआ था, वह अब कम हुआ है। ऐसे में गांवों की सड़कों की जांच कराई जाएगी। उसके बाद आपदा राहत कोष से उनको सही किया जाएगा।
-मनीष सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
0000
दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी पुलिया
रुदायन। कस्बे में नगर पंचायत बाइपास के लिए जाने वाली सड़क के बीच में बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में कई लोग इसमें गिरकर घायल भी हो चुके है।
नगर के लोगों का कहना है कि मरम्मत के अभाव में पुलिया पूरी तरह से टूट गई है। बाइक सवारों की अचानक जैसे ही टूटी पुलिया पर नजर पड़ती है, वह घबरा जाते है और ब्रेक लगाने पड़ते है। ऐसे में वे कई बार गिर भी जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। ओमवीर पाल, राजेश कुमार, अमित कुमार, धर्मपाल, चंद्रपाल आदि ने डीएम से पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की है। संवाद
नगर के लोगों का कहना है कि मरम्मत के अभाव में पुलिया पूरी तरह से टूट गई है। बाइक सवारों की अचानक जैसे ही टूटी पुलिया पर नजर पड़ती है, वह घबरा जाते है और ब्रेक लगाने पड़ते है। ऐसे में वे कई बार गिर भी जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। ओमवीर पाल, राजेश कुमार, अमित कुमार, धर्मपाल, चंद्रपाल आदि ने डीएम से पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की है। संवाद

रुदायन की वह पुलिया जो लंबे समय से टूटी पड़ी हुई है। संवाद



