बदायूं
Budaun News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में सात वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।
नौ जुलाई को एक गांव में सात वर्ष की मासूम को 25 वर्ष के युवक बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। घटना के दो दिन बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी हिरदेश उर्फ सोनू को बदायूं बस स्टैंड के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संवाद