बदायूं

Budaun News: पावर हिटर ने बेहटा वॉरियर्स को पांच विकेट से हराया

Connect News 24

Power hitters beat Behta Warriors by five wickets

विजेता टीम के राजीव पुरी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देते आयोजक। संवाद

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहटा पावर हिटर और बेहटा वॉरियर्स टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा पावर हिटर ने बेहटा वॉरियर्स को पांच विकेट से हराया।

बेहटा पावर हिटर के कप्तान विवेक कश्यप ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए बेहटा वॉरियर्स टीम सात ओवर एक गेंद पर 49 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें सादिर ने चार, समीर ने 11, राजुल पुरी ने आठ और राजा ने सात रन बनाए। बेहटा पावर हिटर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजीव पुरी ने 16 रन देकर शानदार छह विकेट लिए।

इसमें इन्होंने हैट्रिक भी बनाई। विवेक और मोहन ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 50 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा पावर हिटर टीम ने आठ ओवर दो गेंदों पर चार विकेट खोकर मैच को जीत लिया। इसमें सलामी बल्लेबाज गोपाल शाक्य ने 24, विवेक ने नौ, राजीव पुरी ने 10 रन बनाए। इस प्रकार बेहटा पावर हिटर टीम ने छह विकेट से मैच से विजयी घोषित किया गया।

टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राजीव पुरी ने 10 रन और छह विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान हर्षित पुरी, सौरभ पुरी, सचिन पुरी, ध्रुव गुप्ता, ओम वार्ष्णेय, आयुष गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button