Budaun News: ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए निकाली प्रभात फेरी

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जीलॉट पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने लोगों को जागरुक किया।
बदायूं। जीलॉट पब्लिक स्कूल में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने गांव नरऊ खुर्द के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रधान सुखवीर सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली।
प्रधानाचार्य ज्योति लता ने बताया कि कार्यक्रम बड़े स्तर का है। प्रधानमंत्री के ध्येय का पूरा करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। अध्यापिका नीलम जौहरी, अध्यापक शुभोदित, नितिन कुमार गौतम ने कार्यक्रम के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। संचालन अध्यापिका नीलम जौहरी ने किया। इस अवसर पर आशीष सक्सेना, अमरीश कुमार, अखलेश कुमार, शोएब अयूब, तरूण कुमार, दानिश, समीरा अरशद, प्रीति, आशा, सोमलता, सोनी, अनीता आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद