बदायूं

Budaun News: शान ओ शौकत से निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी

Connect News 24

बदायूं। बारावफात (पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन) पर रहमतों नूर की बरसात हुई। पूरे शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी का उल्लास छाया रहा। शहर से लेकर देहात में विशाल जुलूसों के साथ ही गली-मोहल्लों से आशिकान-ए-रसूल टोलियों में परचम लहारते हुए निकले। हजरत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत पर निकले जुलूसों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस में युवा उत्साह के साथ चल रहे थे।

शहर में जामा मस्जिद से शमसी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में तमाम झांकियां शामिल रहीं। जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर मीरा चौकी, चक्कर की सड़क, सोथा, जुम्मी चौक, कोतवाली के सामने से होता हुआ फिर जामा मस्जिद शमसी पर ही खत्म हुआ। इधर, पूर्व मंत्री आबिद रजा ने जुलूस ए मोहम्मदी का इस्तकबाल के लिए शाह विलायत गेट पर शिविर लगाया गया। जिला ए काजी हजरत अतीक मियां कादरी का भी फूल पेश कर स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा की ओर से साफ-सफाई कराई गई। पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, सभासद अनवर खान, अरविंद राठौर, मुकेश साहू, अनवर अंसारी, नावेद, छोटे, गुड्डू लोग मौजूद रहे।

सैदपुर। मोहल्ला कुरेशियान नूरी चौक से सुबह 10 बजे अंजुमन रजाए मुस्तफा की सदारत में निकाला गया। उलेमाओं ने तकरीर पेश की। ईदगाह के इमाम मुफ्ती वाकिफ अली, मौलाना मुम्ताज हैदर, मौलाना राहिल रजा खान, चेयरमैन इशरत अली खान, भाजपा नेता विकार अहमद खां आदि मौजूद रहे।

ककराला। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ज्यारत शरीफ से नमाज-ए-जुहर के बाद निकाला गया। पालिकाध्यक्ष इंतखाब सकलैनी ने झंडा लेकर जूलुस को रवाना किया। कयादतकारी मुकद्दस, मौलाना रिफाकत अली खान, मौलाना फहीम अजहरी , हाफिज मुस्तकीम आदि शोहरा ने की। एसडीएम सदर एसपी वर्मा, सीओ करमवीर, एसओ संजीव बलियान, चौकी इंचार्ज राजेश चौहान मौजूद रहे। अमित मिष्ठान की तरफ से लोगों का फूल वर्षाकर स्वागत किया।

अलापुर। बारावफात अकीदत के साथ मनाई गई। लोगों ने घरों व मस्जिदों में पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश पर कुरान ख्वानी की और नियाज फातिहा कराया। सखानूं में लोगों ने इबादत की और आपसी भाईचारे व सभी प्रेम रहे इसके लिए दुआ की। शाही इमाम यूनिस अली, हाफिज नाजिम, हाफिज रहीसुल, हाफिज शकील, चेयरमैन पति फहीम उद्दीन ,पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अली हम्जा आदि मौजूद रहे।

फैजगंज बेहटा। कस्बे में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर किया। मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर उनकी शान में कसीदे पढ़े गए।

वजीरगंज। मदरसे में अन्य मस्जिदों के इमाम व उलेमाओं ने लोगों को मुहम्मद साहब की जिंदगी के बारे में बताया व नेक राह पे चलने की हिदायत की। जुलूस-ए-मोहम्मदी में जहीर अहमद, पूर्व चेयरमैन उमर कुरैशी, शायर डॉ. हिलाल बदायूंनी, हाफिज अबरार अहमद मौजूद रहे।

कादरचौक। गांव मिढौ़ली, लोहाठेर, मोहम्मदगंज, बादुल्लागंज, भमुईया, भदसिया, गौरामई में निकाले गए जुलूस में हाफिज इस्लाम कादरी, हाफिज नावेद, हाफिज अनवर, हाफिज बहार, हकीम मियां, अब्दुल मुत्तलिव, चांद मियां, बब्बू सत्तार, सर्वे अली, सद्दाम खां, हसरत खां आदि मौजूद रहे।

सहसवान। जुलूस निकालने से पूर्व मोहल्ला शहबाजपुर, गोपालगंज, हरनातकिया, दहलीज, मिर्धाटोला, चाहशीरी, काजी मुहल्ला, पट्टी यकीन मुहम्मद से लोग डीजे पर झांकियों के साथ मदरसा गुलामाने रसूल पहुंचे। मदरसे के बच्चों ने जुलूस में भाग लिया। पालिकाध्यक्ष मीरहादी अली, जमाल समी, वासित अली, हाफिज इरफान, निहालुद्दीन, शाहबुद्दीन, गयासुद्दीन, जमालुद्दीन आदि मौजूद रहे।

फोटो- 1

उझानी। जामा मस्जिद के पेशे इमाम हाफिज शाहनवाज खान और कमेटी के सदर खालिद उस्मानी की अगुवाई में जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज हुआ। किलाखेड़ा, लालमन की पुलिया, कुरैशियान, घंटाघर होकर नवाब अब्दुल्ला खां के मकबरा तक पहुंचा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, डॉ. नईमउद्दीन, जमीर अहमद, डॉ. शफातुल्लाह, मोहम्मद मियां, रेहान कादरी, बबलू कुरैशी आदि भी जुलूस में शामिल हुए।

(फोटो-07,08)

बिल्सी। इमाम मोहम्मद खालिद बरकाती, सपा नेता हाजी अजमल खान, रईस अहमद, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, नईम आजाद, इकरार अहमद, इस्तेकर सैफी आदि मौजूद रहे। गांव धनौली में रफीक अमहद, फिरासत, नन्हे मलिक, असफाक मलिक, अफसर अली आदि के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। संवाद

उझानी में ईद मिलादुन्न नबी पर जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

उझानी में ईद मिलादुन्न नबी पर जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

उझानी में ईद मिलादुन्न नबी पर जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

उझानी में ईद मिलादुन्न नबी पर जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

उझानी में ईद मिलादुन्न नबी पर जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

उझानी में ईद मिलादुन्न नबी पर जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

उझानी में ईद मिलादुन्न नबी पर जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

उझानी में ईद मिलादुन्न नबी पर जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

उझानी में ईद मिलादुन्न नबी पर जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद

उझानी में ईद मिलादुन्न नबी पर जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button