Budaun News: बारिश से सड़कें जलमग्न, फसलों को भी नुकसान

आर्यसमाज रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
बदायूं। बारिश से सड़कें जलमग्न हो रही हैं तो किसान भी फसलों में नुकसान से परेशान हो रहे हैं। धान और शिमला मिर्च की फसल को ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है। शनिवार सुबह एक घंटे की बारिश से शहर के जलभराव हुआ, जिससे लोगों को निकलना भी दूभर हो गया। स्कूल जाने वाले बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे।
शुक्रवार को दिन में धूप खिली थी, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। शनिवार सुबह काले घने बादल छाए हुए थे। सुबह पौने छह बजे से बारिश होना शुरू हो गए, जो करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। उसके बाद में करीब 15 मिनट तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे शहर की सड़कें एक बार फिर से जलमग्न हो गई।
बारिश रुकने के तीन-चार घंटों के बाद में सड़कों से पानी हटपाया। साथ ही गली-मोहल्लों में तो कीचड़ और जलभराव पूरे दिन रहा। इसकी वजह से राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर किसान भी इस बारिश की वजह से काफी परेशान नजर आया। सुबह के समय हुई बारिश के साथ तेज हवाएं चली।
इसकी वजह से धान की फसल जमीन पर बिछ सी गई है। इसकी वजह से किसान काफी हताश दिख रह हैं। वहीं, शिमला मिर्च की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं, क्योंकि उनके द्वारा खेतों में पौध लगाई गई। अब वहां पर पानी भर गया, जिससे वह पूरी खराब हो जाएगाी।

आर्यसमाज रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद


