बदायूं

Budaun News: राजीव नगर की उम्मीदों में दौड़ा करंट, जल्द मिलेगी बिजली

Connect News 24

चालीस साल पहले बसा था राजीवनगर गांव, आज तक नहीं पहुंची बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं / कादरचौक। 40 वर्षों से बिजली के लिए तरस रहा कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र के गांव राजीव नगर में अब बिजली सप्लाई की कुछ उम्मीद जगी है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही गांव से एक किलोमीटर पहले तक पहुंची बिजली लाइन को आगे बढ़ाकर गांव से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

कादरचौक ब्लॉक मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर राजीव नगर गांव में करीब 40 वर्षों से बिजली नहीं है। ऐसा नहीं है कि गांव वालों ने बिजली की मांग नहीं की। उन्होंने कई वर्षों तक नेताओं से लेकर अधिकारियों तक चक्कर लगाए पर किसी ने सुनवाई नहीं की। सरकारें बदलती रहीं, अधिकारी आते-जाते रहे लेकिन ग्रामीणों के दर्द को किसी ने महसूस नहीं किया।

पिछले दिनों अमर उजाला ने गांव की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसका असर यह रहा कि अब पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने गांव तक बिजली पहुंचाने की तैयारी शुरू की दी है। खबर प्रकाशित होने के बाद पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत गांव में बिजली पहुंचाना चाह रहे थे लेकिन इसकी प्रक्रिया काफी लंबी है, ऐसे में अब अधिकारियों ने अलग से प्रस्ताव बनाया है।

बताते हैं कि गांव से करीब एक किलोमीटर पहले तक बिजली पहुंच रही है। वहां से लाइन आगे बढ़ाकर जल्द ही गांव को बिजली सप्लाई दी जाएगी।

एक दरोगा के नाम पर पड़ा राजीव नगर गांव का नाम

करीब 40 साल पहले ग्राम पंचायत भोजपुर नारायणपुर हुआ करती थी। यह ग्राम पंचायत आज भी है लेकिन उस दौरान राजीव नगर गांव नहीं था। केवल ग्राम पंचायत का मझरा नारायण नगला हुआ करता था। तब राजीव नगर के लोग इसी मझरा में रहते थे लेकिन उनके बीच दो गुट थे। आए दिन झगड़ा-फसाद होता था। इससे कादरचौक थाने में तैनात दरोगा राजीव कुमार भी तंग आ गए। उन्होंने नारायण नगला के दोनों गुटों को अलग-कर दिया। ऐसे में दूसरा गुट यहां आकर बस गया। जिससे इसका नाम राजीव नगर पड़ गया। इस समय यहां करीब 25-30 परिवार रहते हैं।

इस गांव के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी लेकिन जब पता चला तो मैं खुद हैरान हूं, लेकिन अब लोगों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। गांव तक बिजली पहुंचाने का काम किया जाएगा। जल्द ही गांव में बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

– अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉरपोरेशन

पीडीएफ।

पीडीएफ।

पीडीएफ।

पीडीएफ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button