बदायूं

Budaun News: आकर्षक झांकियों के साथ निकाली रामबरात

Connect News 24

Rambarat taken out with attractive tableaus

वजीरगंज में  राम बरात में शामिल काली का अखाड़ा। संवाद

वजीरगंज। मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम की भव्य बरात सोमवार को नगर में धूमधाम से निकाली गई। सुंदर झांकियों के साथ निकली बरात का नगर वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

बरात को प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय तथा भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बरात में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी थी। उसके पीछे काली अखाड़े में कलाकार मां काली के साथ अपनी युद्धकला का प्रदर्शन कर रहे थे। चट्टी चट्टा क्लब में राधा कृष्ण के स्वरूप में सुसज्जित कलाकार गोपियों के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे तो पीछे शिव पार्वती, विष्णु लक्ष्मी, राधा कृष्ण, मां दुर्गा, हनुमान जी सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। बरात में सबसे पीछे भव्य सिंहासन पर सवार भगवान राम तथा देवी सीता के स्वरूप में सुसज्जित कलाकारों की भव्य झांकी थी। बरात हाईवे से होती हुई मुख्य बाजार, खिन्नी मोहल्ला, होली चौक, इमली मोहल्ला से होकर रामलीला मैदान पहुंचकर विसर्जित हुई।

बरात गुजरने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक सुचारु कराया। शोभायात्रा में अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, अजयपाल सिंह, विष्णुचंद्र सेवक, विमलेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button