पीलीभीत

Pilibhit News: पिपरिया संतोष गांव में बाघ दिखने से मची भगदड़

Connect News 24

Panic broke out due to sighting of tiger in Pipariya Santosh village

बाघ देखने के लिए लगी राहगीरो की भीड़ । संवाद

कलीनगर। पिपरिया संतोष गांव के निकट दो सप्ताह पूर्व से डेरा जमाए बाघ की दहशत जारी है। सोमवार को बाघ गांव की सीमा में सिंचाई विभाग की निर्माणाधीन कॉलोनी की बाउंड्री पर आकर बैठ गया। दिनभर बाघ खेतों में डेरा जमाए रहा। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वहीं बाघ देखने के लिए मुख्य मार्ग पर राहगीरों की भीड़ भी जमा रही।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ और बराही रेंज की सीमा से बाहर निकाला बाघ दो सप्ताह से पिपरिया संतोष गांव के निकट डेरा जमाए है। छुट्टा पशुओं को मारने के बाद बाघ झाड़ियाें में ही छिपा बैठा है। विभाग की ओर से नाम मात्र के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है।

सोमवार को भी बाघ की क्षेत्र में मौजूद की दिखाई दी। सिंचाई विभाग की निर्माणाधीन कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल पर बाघ आकर बैठ गया। शाम को भी खेतों में बाघ की मौजूदगी दिखाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ छुट्टा पशुओं को मारकर खा रहा है। विभाग को ठोस रणनीति बनाकर बाघ को खदेड़ने के प्रयास करने चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि पराली जलाने पर प्रशासन की पाबंदी है। ऐसे में बचाव के लिए आग जलाना भी जरूरी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button