बरेली
BAREILLY NEWS : कहीं अनफिट वाहन से आपके बच्चे तो नहीं जा रहे स्कूल
बदायूं में हुए रोड एक्सीडेंट में जिस तरह बच्चों की जानें गईं, उसने हर खासोआम के दिल को दहला कर रख दिया. सच तो यह है कि स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस इंतजाम नजर नहीं आते. जब तक अभियान चलता है, तब तक ही सुधार नजर आता है. इसके बाद स्थिति जस की तस बन जाती है. अनफिट स्कूली बसें भी दौड़ती दिखाई दे रही हैं, वहीं टेंपो और ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जा रहे हैं. नियमों की अनदेखी अलग से की जाती है.



