बरेली

Bareilly: दबंगों ने दुकान मालिकों को सरेराह दौड़ाकर पीटा, लूट और कब्जे की कोशिश का आरोप

Connect News 24

bullies chased the shop owners and beat them Bareilly

वीडियो से लिया गया स्नैपशॉट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव गैनी में दुकानों पर लूट और कब्जे की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान मालिकों को सड़क पर दौड़ाकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दुकानों के बाहर महिला-पुरुष अपने हाथों में डंडे थाम दिखाई दे रहे हैं।    

मामले में पीड़ित विजय सिंह और क्षत्रिय महासभा के लोग मंगलवार को एसएसपी से मिले और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर ही दुकानों का निर्माण कराया गया है। अब दूसरे समाज के दबंग लोग दुकानों पर कब्जा करना चाहते हैं। 

पीड़ित पक्ष के लोगों ने जिले के एक जनप्रतिनिधि पर अपने समाज के लोगों का साथ देने का आरोप लगाया। इस मामले में एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button