बदायूं

Budaun News: डीवीआर में सुरक्षित रखनी होगी प्रयोगात्मक परीक्षा की रिकॉर्डिंग

Connect News 24

बदायूं। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले चरण में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी से एक फरवरी के बीच होंगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को इसकी रिकॉर्डिंग डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) में सुरक्षित रखनी होगी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि तो घोषित कर दी है, लेकिन केंद्रों की सूची अब तक जारी नहीं की गई है। हालांकि अब केंद्र प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने से पहले तय होते रहे हैं। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि 25 जनवरी से एक फरवरी के बीच प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। पूरी रिकॉर्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखनी होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button