Pilibhit: सांसद वरुण गांधी ने फिर सरकार पर साधा निशाना, कहा- देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर

ग्रामीणों को संबोधित करते सांसद वरुण गांधी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। पीलीभीत के लोग हरियाणा और गुजरात में जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं। सांसद ने कहा कि सरकार नौकरियां निकालती हैं। बेरोजगार पांच-पांच बार आवेदन करते हैं, लेकिन हर बार पेपर लीक हो जाता है। बार-बार आवेदन करने में बेरोजगार युवाओं का काफी पैसा भी खर्च हो रहा है और उन्हें नौकरी भी नहीं मिल पा रही है।
सांसद वरुण गांधी सोमवार को बीसलपुर क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने मजगमां, भसूड़ा, रोहनियां,, महुआ, बीरमपुर और अभयपुर आदि गांवों में जनसंवाद किया। सांसद ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के साथ धोखा किया जा रहा है। गरीबों को कर्ज नहीं मिल पा रहा है। पूरे देश में विभिन्न विभागों के एक करोड़ पद रिक्त हैं लेकिन उन्हें जानबूझ कर भरा नहीं जा रहा है।
ये भी पढ़ें- अनोखा प्रदर्शन: सलमान ने कब्र बना खुद को मिट्टी में दबाया, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग



