बदायूं

Budaun News: गेस्ट हाउस से लड़की के साथ खिसके युवक से वसूली, ऑडियाे वायरल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sun, 24 Sep 2023 01:54 AM IST

उझानी (बदायूं)। सीलबंद भगवती गेस्ट हाउस में पुलिस के पहुंचने से पहले प्रेमी युगल के खिसकने के मामले में ऑडियो वायरल हो रहे हैं। एक ऑडियो में धर्मस्थल का मुखिया गलत काम के रुपये बताकर लौटाने की बात कह रहा है, तो दूसरे ऑडियो में आरोपी युवक से पुलिस और पत्रकारों के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं।

वायरल ऑडियो में रुपये कौन मांग रहा है और उसने किसे तीन हजार रुपये पहुंचाए थे, स्पष्ट नहीं है। लेकिन वह और रुपये देने की बार-बार मांग कर रहा है। बातचीत में आरोपी युवक भी कह रहा है कि वह पेटीएम कर देगा। एक अन्य ऑडियो में धर्मस्थल के मुखिया का भी जिक्र आया है। धर्मस्थल के मुखिया और आरोपी के पैरोकार के बीच हुई बातचीत पर गौर करें तो दूसरी तरफ से कहा गया है कि उसकी बदनामी हो रही है। वह गंदे काम के रुपये धर्मस्थल में इस्तेमाल नहीं करेगा। उसने यहां तक कह दिया है कि वह अपने रुपये वापस मंगा ले।

दरअसल, पिछले दिनों सील भगवती गेस्ट हाउस में दो प्रेमी युगल होने का शोर मचा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूसरे समुदाय के प्रेमी जोड़े को वहां से भगा दिया गया था। इसके बाद पुलिस को जो प्रेमी युगल गेस्ट हाउस में मिला, पुलिस ने उसके परिजनों को कोतवाली बुलाकर उन्हीं के हवाले कर दिया था। पकड़ा गया प्रेमी युगल वयस्क निकला था। ऑडियो वायरल होने के बाद माना जा रहा है कि रुपये वसूलने की बात दूसरे समुदाय के युवक से की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button