Budaun News: बिनावर में झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। बिनावर इलाके में एक झोलाछाप काफी समय से क्लीनिक चला रहा था। शिकायत मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. नरेंद्र पटेल ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले नोटिस भेजा गया था, लेकिन झोलाछाप ने कोई जवाब नहीं दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी के प्रभारी डॉ. नरेंद्र पटेल ने बताया कि बिनावर कस्बे में मोहम्मद सलामत अली जर्राह काफी समय से झोलाछाप की अपनी दुकान चला रहा है। कुछ समय पहले बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के सिरोही निवासी आबिद ने उसके खिलाफ मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। जांच के बाद झोलाछाप सलामत अली को नोटिस भेजा गया था लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। वह लगातार क्लीनिक चलाता रहा। सीएचसी प्रभारी ने अब झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।