Budaun News: घर में घुसकर मारपीट, चार पर रिपोर्ट
सहसवान। थाना कोतवाली के ग्राम नदायल में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को पहले सड़क पर फिर घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। घर में रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित महिला ने पिता-पुत्रों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है I
गांव निवासी हिना पुत्री कदीर अली ने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति कदीर अली घरेलू सामान की खरीद-फरोख्त करने सहसवान गए हुए थे। जब वह लौटकर आए तो उस समय घर के बाहर छुट्टन तथा उसके तीन बेटे मोहम्मद यासीन, अच्छन व निजाम बैठे हुए थे।
आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते चारों लोगों ने कदीर को गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। जैसे-तैसे परिजन भागकर घर में घुसे तो आरोपी घर में घुस आए और मारपीट के साथ सामान तोड़फोड़ की। मारपीट में हिना, उसका भतीजा मुस्लिम तथा पति कदीर अली घायल हो गए। हिना ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।