बदायूं

Budaun News: दुष्कर्म और धोखाधड़ी में बहन-बहनोई समेत चार पर रिपोर्ट

Connect News 24

दिल्ली निवासी हैं चारों आरोपी, ब्लैकमेल कर वसूले 26 लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। नगर निवासी एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप में अपने सगी बहन और बहनोई के अलावा उसके दोनों बेटों को नामजद कराया है। आरोप है कि पूरे परिवार ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 26 लाख रुपये वसूल लिए। रुपये मांगने पर महिला और उसके पति को घर से बाहर निकाल दिया।

यहां एक कॉलोनी निवासी महिला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके बहन-बहनोई और उनके दोनों बेटे नई दिल्ली के मानसरोवर गार्डन में रहते हैं। महिला अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए दिल्ली में ही किराये के मकान में रहती थी। आरोप है कि उसके बहनोई ने शादी से पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी के बाद भी उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। वह किसी से शिकायत करने का साहस नहीं जुटा पाई।

आरोप है कि बहनोई ने महिला से उस समय भी दुष्कर्म किया, जब वह अपने बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थी। बाद में आरोपी ने पोल खोल देने की धमकी देकर उससे 50 लाख रुपयों की डिमांड की। महिला ने डर के मारे 26 लाख रुपये उसे दे दिए। इसी दौरान पति को दुष्कर्म के बारे में पता लग गया।

महिला ने पुलिस को बताया कि पति के साथ रुपये वापस लेने के लिए बहनोई के घर पहुंची तो दोनों को घर से बाहर निकाल दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद दंपती और उसके दोनों बेटों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button