Budaun News: बर्फ विक्रेता से मारपीट करने वाले चार लोगों पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज (बदायूं)। मंगलवार रात कस्बे के अरेला मोहल्ले में बर्फ विक्रेता से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अभी इसमें किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
कस्बा निवासी मोनू कश्यप के साथ मंगलवार रात दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट की थी। मोनू का कहना था कि वह मंगलवार रात बर्फ बेचकर घर लौट रहा था। उसकी ठेली पर भजन बज रहा था। आरोप है कि तभी मोहल्ले के नईम, जाकिर और सूफयान समेत चार युवक आ गए। उन्होंने उसकी ठेली पर बज रहा भजन बंद करा दिया। उसके साथ मारपीट भी की।
यह देखकर कस्बे के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। देर रात मोनू ने कोतवाली जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश चल रही है।