बदायूं

Budaun News: राजस्व विभाग की टीम ने की जमीन की पैमाइश

Connect News 24

Revenue department team measured the land

वजीरगंज में चारागाह की जमीन से जेसीबी से कब्जा हटवाया गया। संवाद

चारागाह की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर की गई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं/ वजीरगंज। चरागाह की जमीन पर मिट्टी डालकर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। यहां कुछ जगह पर मिट्टी पड़ी मिली, जिसे जेसीबी की सहायता से हटा दिया गया।

वजीरगंज में कुछ लोगों द्वारा चरागाह की जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा करने के संबंध में शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम जमीन की नापजोख करने के लिए पहुंची। इस दौरान के टीम सदस्यों ने नगर पंचायत ईओ को कॉल किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। पता चला कि वह लखनऊ मीटिंग में हैं।

इसके बाद में टीम ने कार्यालय लिपिक को जानकारी दी, साथ ही मौके पर बुलाया, लेकिन उन्होंने अधिकारियों की अनुमति के बिना वहां आने से मना कर दिया। इस पर पैमाइश करने पहुंची टीम ने तहसील बिसौली में इस बारे में जानकारी दी। साथ ही पैमाइश शुरू कर दी।

राजस्व निरीक्षक राजेश शर्मा और लेखपाल सज्जाद हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि जमीन के गाटे का कुछ अंश वजीरगंज- बिल्सी मार्ग पर पड़ रहा है जिस पर कुछ जगह मिट्टी पड़ी मिली थी, जिसे जेसीबी की सहायता से हटा दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button