बदायूं

Budaun News: यूथ शिखर सम्मेलन में रित्विज ने इंग्लैंड की ओर से लिया भाग

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 04 Sep 2023 12:49 AM IST

Ritwij participated on behalf of England in the Youth Summit

भारत के जी-20 सम्मेलन में इंग्लैंड का प्रति​नि​धित्व करने पहुंचे बदायू मूल के रि​त्विज सिंह सबस

बदायूं। वाराणसी में आयोजित भारत के जी- 20 प्रेसीडेंसी के तहत युवा मामले और खेल विभाग की ओर से यूथ शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के छोटे भाई संजीव कुमार को बेटा रित्विज ने इंग्लैंड की ओर से इस सम्मेलन में हिस्सा लिया।

संजीव कुमार चार्टर्ड अकाउंटेंट है। वह अपने परिवार के साथ में काफी समय से इंग्लैंड में रह रहे हैं। उन्हें वहां की नागरिकता मिल चुकी है। वाराणसी में जी-20 प्रेसीडेंसी के तहत युवा मामले और खेल विभाग की ओर से यूथ शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन में रित्विज ने इंग्लैंड की ओर से भाग लिया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इंग्लैंड ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए डेलीगेट में शामिल करते हुए भारत सम्मेलन में भेजा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर अपना, अपने बदायूं जिले का भी नाम रोशन किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button