बदायूं

Budaun News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू

Connect News 24

Ruhilkhand University's examinations will start from today

बिल्सी के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में परीक्षा को लेकर किया गया सीटिंग प्लान। संवाद

– पहली में पाली में रेग्युलर, दूसरी में एक्स स्टूडेंट्स और तीसरी पाली में पीजी सेमेस्टर की होगी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेेंसी

बदायूं। राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रहीं हैं। शुक्रवार को परीक्षा की तैयारियों में कॉलेज प्रशासन जुटा रहा। पहली में पाली में रेग्युलर, दूसरी में एक्स स्टूडेंट्स और तीसरी पाली में पीजी सेमेस्टर की परीक्षा होगी।

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर कुलपति ने सभी प्राचार्य को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने यहां पर नकलविहीन परीक्षाएं कराएं। इसी क्रम में कॉलेजों में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने के साथ ही उनके एंगल ठीक कराए गए। इसके अलावा कॉलेज में साफ-सफाई कराके सिटिंग प्लान के हिसाब से सीटों को रखवाया गया। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन ने बताया कि उनके यहां पर 810 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।

इधर, बिल्सी के महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस बार उनके केंद्र पर पंडित बाबा रामचंद्र शर्मा कन्या डिग्री कॉलेज, प्रेमवती डिग्री कॉलेज नागरझूना, सतेती के सेफ कॉलेज के साथ प्राइवेट करीब 1200 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button