Budaun News: खंडहर भवन होंगे ध्वस्त, सांड़ोंके लिए बनेगा आश्रय स्थल

आसफपुर ब्लाक में निरीक्षण करते सीडीओ केशव कुमार। संवाद
– आसफपुर ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
दबतोरी (बदायूं)। सीडीओ केशव कुमार ने बृहस्पतिवार को आसफपुर ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने खंडहर भवन ध्वस्त कराने और वहां इलाके के सांड़ों का आश्रय स्थल बनाने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ केशव कुमार ने सबसे पहले भौतिक कार्यों का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने खंड विकास कार्यालय का भवन देखा। यहां खंडहर बिल्डिंगों को देखकर सीडीओ ने तुरंत उन्हें ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने तमाम सरकारी योजनाओं का भी भौतिक सत्यापन किया। पेंटिंग न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम पंचायतों में गोशाला आदि का भी निरीक्षण किया और वहां भूसा आदि के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि इलाके में खुले घूम रहे सांड़ों के लिए भी एक आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने ब्लॉक प्रमुख ओमकिशन और बीडीओ प्रवीन कुमार के साथ पशु अस्पताल के नजदीक खाली पड़ी भूमि को देखा। कहा, यहां जिलेभर के सांड़ लाकर रखे जा सकते हैं।