बदायूं

Budaun News: कछला के साजन ने हरिद्वार के अर्जुन को दी पटखनी

Connect News 24

Sajan of Kachla defeated Arjun of Haridwar

कादरचौक के रामलीला मेले में आयोजित दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद

कादरचौक। रामलीला मेले में दंगल के पहले दिन कछला के पहलवान साजन ने हरिद्वार के पहलवान अर्जुन को पटखनी दी तो वहीं नगला पाती (हाथरस) के पहलवान नितिन ने जिरौली (कासगंज) के पहलवान सौरभ को पछाड़ा।

रामलीला मेले में सोमवार से तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ महंत बाबा ऋषि दास ने किया। दंगल में मथुरा, हाथरस, आगरा, इटावा, एटा, मेरठ, बागपत से तमाम पहलवान पहुंचे हैं। इन पहलवानों ने दांव पेच दिखाए। इसमें सिरावली (हाथरस) के तूफान और सहारनपुर के राजू के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। अंत में तूफान विजयी रहे। सहारनपुर के छोटे और पटियाली (कासगंज) के धर्मवीर के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी। दंगल में रेफरी नवीगंज के शिव सिंह रहे।

विजेता पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से इनाम दिया गया। अब दो दिन अन्य पहलवानों के बीच मुकाबला होगा। इधर, रामलीला मंच पर रामेश्वरम स्थापना के साथ अंगद-रावण संवाद सहित राम चरित मानस के विभिन्न प्रसंग का सजीव चित्रण करते हुए लीला का मंचन श्री हरि गौरांग रामलीला रासलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button