बदायूं

Budaun News: एसडीएम ने व्यापारी पर बरसाए थप्पड़, बिल्सी से हटाकर बैठाई जांच

Connect News 24

SDM slapped the businessman, removed him from the case and conducted investigation

बिल्सी में व्यापारी की दुकान पर व्यापारी से मारपीट करते एसडीएम बिल्सी जीत सिंह।स्रोत: वीडियोग्र

घटना सीसीटीवी में हुई कैद, व्यापारी ने थाने में दी तहरीर तो की गई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बिल्सी (बदायूं)। मौरंग के ओवरलोड वाहनों की तलाश में निकले एसडीएम जीत सिंह राय सीमेंट व्यापारी मोहित वार्ष्णेय से उलझ गए और उन्हें पीट दिया। गालियां देते हुए ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना का पता चलते ही प्रभारी डीएम ने एसडीएम को बिल्सी से हटाकर जिला मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया।

कस्बे के ही रहने वाले व्यापारी मोहित के मुताबिक एसडीएम जीत सिंह अर्दली और दो होमगार्डों के साथ बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइपास स्थित उनकी दुकान पर पहुंचे। उनके यहां मौरंग की ओवरलोड गाड़ी आने की बात कहते हुए एसडीएम ने पूछताछ की। मोहित ने इसे नकारते हुए सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि कराने की गुजारिश की।

इस पर एसडीएम ने थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। फिर घसीटते हुए अपनी गाड़ी में बैठाया और तहसील ले गए। कुछ देर बाद छोड़ा, मगर जब वह घर जाने लगे तो फिर पकड़ लिया और पीटा। इससे काफी चोटें आईं। दुकान में हुआ पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में भी कैद हो गया। शाम को व्यापारी ने थाने में तहरीर दी तो मामला जिला मुख्यालय तक पहुंचा।

प्रभारी डीएम विजय कुमार सिंह (एडीएम प्रशासन) ने बताया कि जीत सिंह को बिल्सी से हटा दिया गया है। मामले की जांच एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश पटेल को सौंपी गई है।

ओवरलोड वाहन के बारे में पूछताछ करने पर व्यापारी ने स्टाफ के साथ अभद्रता की। बीचबचाव में एक-दो हाथ व्यापारी के लग गए होंगे।

– जीत सिंह राय, एसडीएम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button