बदायूं

Budaun News: गाय को पंचायत घर में बंद कर पीटा, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

उघैती थाना क्षेत्र के गांव खंडुआ का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। गाय को कुछ युवकों ने पंचायत घर में बंद कर बेरहमी से पीटा। युवक उसे मृत जान डनलप में भरकर फेंकने जा रहे थे, इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमी पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे तो युवक भाग निकले। गाय का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना उघैती क्षेत्र के खंडुआ गांव में बुधवार शाम गांव के पंचायतघर में कुछ युवकों ने एक छुट्टा गाय को बंद कर लिया। इसके बाद कई घंटे तक उसे लाठियों से पीटा। पिटाई से गाय बेहोश हो गई। हमलावर उसे मृत जानकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल में फेंकने ले जा रहे थे। तभी गांव के किसी युवक ने वीडियो बना ली।

मामले की सूचना पर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों की टीम ने घायल गाय का इलाज शुरू किया। डाॅक्टर का कहना है कि गाय कोमा में है। पुलिस ने इस मामले में विनीत पाठक, रिंकू, नन्हे व गजेंद्र के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष उघैती सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नामजदों की तलाश की जा रही है। इधर, सीवीओ निरंकार सिंह मलिक ने बताया कि गाय के इलाज के लिए टीम भेजी गई है। इलाज जारी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button