Pilibhit News: पूरनपुर में ग्रामीण व बीसलपुर में महिला की सर्पदंश से मौत
पूरनपुर। बीसलपुर व पूरनपुर में सांप के डसने से पुरुष व एक महिला की मौत हो गई। दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराए गए हैं।
खेत में काम करते समय घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा निवासी हरिश्चंद्र को सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत खराब हो गई और मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है। भाई रामदुलारे ने बताया कि हरिश्चंद्र खेत में सब्जी की फसल कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार को खेत पर गए थे। इस दौरान सांप ने उनको डस लिया। इससे उनकी मौत हो गई। हरिश्चंद्र के परिवार में पत्नी गीता देवी, पुत्र अमित (12), पुत्री उपासना (11) और आठ वर्षीय नेहा है।
बीसलपुर। कोतवाली के गांव जसोली निवासी पंकज कुमार ने बताया की उनकी मां नत्थो देवी (68) मंगलवार को सुबह कमरे से उपले निकालने गईं थीं। वहां उसे सांप ने डस लिया। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल लेजाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद



