बदायूं

Budaun News: शवाब खान बने भारतीय किसान हलधर युवा के जिलाध्यक्ष

Connect News 24

Shawab Khan became the District President of Haldhar Yuva, an Indian farmer

भारतीय हलधर किसान यूनियन के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते राहुल सोंलकी

बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन की बैठक नगर के बदायूं रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने सहसवान निवासी शवाब खां को जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा व ऋषभ माहेश्वरी को नगर अध्यक्ष सहसवान के पद की जिम्मेदारी सौंपी।

जिला प्रभारी शाहनवाज़ अल्वी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को उठाकर उनका समाधान कराना है। जिला प्रवक्ता अजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि शीघ्र ही बिल्सी क्षेत्र के किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। इस मौके पर आबिद अली, उपेंद्र सिंह, अजीत सिंह गुर्जर, रामकिशोर शर्मा, जीशान अंसारी, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button