Budaun News: शिक्षामित्रों ने जनप्रतिनिधियों को दिए ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:34 AM IST
बदायूं। उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ”संवाद से समाधान” कार्यक्रम के तहत जिले में पैदल मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में जिले के शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद संघमित्रा मौर्य को दिया।
ज्ञापन में कहा कि प्रधानमंत्री बनारस की धरती पर शिक्षामित्र से किए गए वादे को भूल गए। उसके बाद में शिक्षामित्र पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के आवास पहुंचे और सभी शिक्षामित्रों ने उनसे अपनी पीड़ा व्यक्त की। ऐसे में उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को कॉल करके शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान करने की पैरवी की। वहीं शिक्षामित्र भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता को ज्ञापन दिया। सत्येंद्र उपाध्याय, धर्मपाल सिंह राजपूत, रईस अहमद, श्याम, शमीम हुसैन कादरी, अनिल यादव, रक्षपाल कश्यप, मुकेश बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद


