बदायूं
Budaun News: शिवतेरस आज, कांवड़िये करेंगे शिव मंदिरों में जलाभिषेक
उझानी। शनिवार को शिव मंदिरों में बम-बम भोले की गूंज के साथ जलाभिषेक होगा। इसके लिए शुक्रवार देर रात तक कांवड़ियों की भीड़ चलती रहे। आचार्य प्रवीण महाराज ने बताया की शिवतेरस को जलाभिषेक करने का कई गुना अधिक पुण्य अर्जित होता है। जिले में बुर्रा फरीदपुर, शरह बरौलिया, बुटला, बदायूं शहर के गौरी शंकर, हरप्रसाद मंदिर और बिरुआबाड़ी मंदिर के अलावा पटना देवकली और आंवला के कांवड़िये भी गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। संवाद