Budaun News: सिरतौल ज्वाइंट्स ने सुपरकिंग टीम को 92 रन से हराया

सिरतौल जॉइंट्स के खिलाड़ी अजीम को मिला मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। गांव सिरतौल में राधाकृष्ण मैदान पर चल रहे सिरतौल प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सिरतौल ज्वाइंट्स और सुपरकिंग सिरतौल टीमें भिड़ीं। सिरतौल जॉइंट्स ने सुपरकिंग टीम को 92 रन से हराया।
सिरतौल ज्वाइंट्स के कप्तान भुवनेश उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 115 रन बनाए। इसमें गौरव शर्मा ने 35, अजीम ने 32, राहुल ने 22 रन की पारी खेली। सुपरकिंग की ओर से गेंदबाज विवेक, गौरव वर्मा ने दो-दो, सनी शाक्य ने एक विकेट लिया। 116 रन के लक्ष्य लेकर उतरी सुपरकिंग सिरतौल की शुरुआत काफी धीमी रही।
पहले तीन ओवर में केवल 11 रन ही बने। इस प्रकार उनकी पूरी टीम मात्र 23 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें कप्तान प्रियांशु ने आठ, पुनीत ने छह रन बनाए। ऐसे में 92 रनों से ज्वाइंट्स टीम को विजयी घोषित किया। उनकी ओर से गेंदबाज अजीम ने चार, राहुल ने तीन, सचिन ने दो और टिंकल ने एक विकेट लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अजीम ने 32 रन और चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर अनुज गौड़, सर्वेश उपाध्याय, मोहित सिंह, आशीष पाठक, तिलकेश गुप्ता, रमेश मिश्रा, जयनारायण सिंह, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
इधर, बिल्सी के रंजना क्रिकेट मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिल्सी क्रिकेट क्लब और सिद्धपुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। बिल्सी टीम के कप्तान शाबास ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए सिद्धपुर टीम ने 95 रन का स्कोर बनाया। बिल्सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए समीर कादरी ने चार, अखिलेश और स्वदेश, जतिन ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद 96 रन का लक्ष्य लेकर उतारी बिल्सी की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम की ओर से अखिलेश ने 35, अनीश ने 15, समीर के 25 रन बनाए। वहीं सिद्धपुर की ओर से अंशुल ने एक विकेट लिया। वार्ड के सभासद प्रखर माहेश्वरी ने समीर कादरी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया।
बेहटा टाइगर ने वॉरियर्स को सात विकेट से हराया
बिल्सी। गांव बेहटा गुंसाई में शुरू हुए बीजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बेहटा टाइगर और बेहटा वॉरियर्स की टीमें भिड़ीं। इसमें टाइगर टीम ने वॉरियर्स को सात विकेट से शिकस्त दी।
टॉस जीतकर बेहटा टाइगर के कप्तान राजा वार्ष्णेय ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बेहटा वॉरियर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 72 रन बनाए। बेहटा टाइगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शेरा ने दो, अमित और अभय ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 73 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बेहटा टाइगर ने सात ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल करते हुए मैच जीत लिया। इसमें सलामी बल्लेबाज शेर सिंह ने 19, जितेंद्र ठाकुर ने 21 रन बनाए। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शेर सिंह को भाजपा नेता सुमित गुप्ता ने मैन ऑफ द मैच दिया। इस मौके पर शुभम पुरी, सौरभ पुरी, नवल पुरी, भजनलाल गुप्ता, भिखारीदास गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, मुरारीलाल गुप्ता, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

सिरतौल जॉइंट्स के खिलाड़ी अजीम को मिला मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद


