बदायूं

Budaun News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

Connect News 24

Sisters tie Rakshasutra on brothers' wrists

रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन। संवाद

हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, करीब 50 लाख की मिठाई बिकी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिले में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया। भाइयों ने बहनों की कई सरप्राइज गिफ्ट देकर जीवनभर रक्षा करने का वचन दिया। इधर, रक्षाबंधन पर इस बार करीब 54 लाख रुपये की मिठाइयों की बिक्री हुई। इसमें करीब चार लाख रुपये की डिब्बाबंद मिठाइयां बिकीं।

बृहस्पतिवार को जिलेभर में रक्षाबंधन मनाया गया। सुबह ईष्टदेव को राखी बांधकर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और मंगल कामना की। उनको तिलक लगाया और आरती उतारी। साथ ही रक्षा करने का वचन लिया। इसके बदले में भाइयों ने खुशी-खुशी उपहार भेंट किए। वहीं इस मौके पर मिठाइयों की भी जमकर बिक्री हुई।

दूरदराज जाने वाले व बाहर से आने वालों की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिली। भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाने का रिवाज है। ऐसे में जिलेभर में 50 लाख रुपये मिठाई का कारोबार हुआ, जबकि चार लाख रुपये की डिब्बाबंद मिठाई की बिक्री हुई।

जमकर बिकीं दूषित मिठाइयां

खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहार नजदीक आने पर छापामार अभियान चलाया। इस दौरान महज दो दिन में 51 किलो मिठाई दूषित करते हुए फिंकवा दी। जबकि मुख्य त्योहार वाले दिन कोई भी अभियान नहीं चलाया गया। ऐसे में दुकानदारों ने जमकर मिलावटी और दूषित मिठाइयां बेचीं।

पूरे दिन बाजार में रही रौनक

रक्षाबंधन पर पूरे दिन बाजारों में रौनक रही। जहां मिठाइयां बिकती नजर आई, वहीं दूसरी ओर पूरे दिन राखियां भी खूब बिकीं। पूरे दिन दुकानें सजी रहीं।

लालपुल पर सिराई गई भुजरिया

रक्षाबंधन के अवसर पर लालपुल पर हर साल की तरह इस बार भी मेला लगा। भुजरिया कान पर लगाकर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। बाद में उपलों पर उगी भुजरियों को नदियों और तालाबों में सिराया गया। हर वर्ष की भांति यहां काफी रौनक रही। बच्चों और बच्चियों ने मेले में चरख झूले और चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। बच्चों ने खिलौने और अन्य जरूरत की चीजें मेले से खरीदीं। इसके साथ दंगल का आयोजन किया गया। लालपुल पर लगे मेले के दौरान वहां पर भीड़ लग गई। जिसकी वजह से वहां पर दोपहर के समय करीब आधा घंटा जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

ग्रामीण इलाकों में भी मनाया रक्षाबंधन

बदायूं। रमजानपुर में रक्षाबंधन हर्षोउल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर टीका लगाकर उन्हें मिठाई खिलाई। शाम को भुजरियों की रस्म की गई। क्षेत्र के गांव मिढौ़ली, लोहाठेर, बादुल्लागंज, खितौलिया, भदसिया, भमुईया, मोहम्मदगंज, बेहटा डंबरनगर, गौरामई में भी रक्षाबंधन हर्षोउल्लास से मनाया गया।

सैदपुर। रक्षाबंधन पर दूरदराज से आई बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान ने छोटी बच्चियों से अपनी कलाई में राखी बंधवाई और उन्हेंं उपहार दिए।

उसावां। रक्षाबंधन का पर्व इस बार दो दिन चला, हालांकि बृहस्पतिवार को अधिकतर लोगों ने पर्व मनाया। दूरदराज क्षेत्रों से आई बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

बिसौली। रक्षाबंधन पर दोपहिया वाहनों की भीड़ रही। जिसकी वजह से सुबह और देर शाम नगर में जाम लगा रहा। हालांकि दिन में सड़कें और बाजार में ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button