शाहजहाँपुर

शराब के नशे में भाई की हत्या: जालिम सिंह के लिए बड़ा भाई बना जल्लाद, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Connect News 24

Drunken brother kills younger brother in Shahjahanpur

जालिम सिंह का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद युवक ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश कर रही है।

बंडा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर गोटिया निवासी दुर्जन सिंह के पांच बेटे हैं। बृहस्पतिवार रात सबसे छोटे बेटे जालिम सिंह ( 26) को उसके मंझले बेटे बालवीर ने चाकू से गोद दिया। देर शाम को शराब पीने के बाद दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। 

ये भी पढ़ें– मां के सामने बेटी की हत्या: पहले बच्ची को गोद में लेकर बैठा रहा सनकी युवक, लोगों ने घेरा तो पटककर मार डाला

दोनों भाइयों में आए दिन विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार रात शराब पीने के बाद दोनों भाई फिर भिड़ गए थे। इस बीच जटायु उर्फ बालवीर ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। उसने चाकू से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए, जालिम सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button