रामपुर

Rampur News: भाई की कलाई पर बांधा प्यार, लंबी उम्र की कामना की

Connect News 24

रामपुर। रक्षाबंधन का त्योहार जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की, तो भाइयाें ने बहनों को उपहार देकर रक्षा करने का वचन दिया। रक्षाबंधन के दिन मिठाइयां और गिफ्ट शॉप ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राखी के त्योहार का पौराणिक महत्व है। पुराणों के अनुसार राजा बालि ने अपनी भक्ति से भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के बाद उनसे यह वरदान लिया था कि वे उनके महल के 52 दरवाजों की सुरक्षा करेंगे। भगवान दिए गए वरदान के अनुसार उनके यहां सुरक्षा में लग गए। इससे बैकुंठ धाम में चिंतित लक्ष्मी जी को देवताओं ने सलाह दी कि वे राजा बालि को रक्षा सूत्र बांधकर उनसे बदले में भगवान को सेवा कार्य से मुक्त करा ले आएं। इस पर लक्ष्मी जी ने बहन के रूप में राजा बालि को रक्षा सूत्र बांधा तो बालि ने उनसे बदले में कुछ लेने का आग्रह किया। लक्ष्मी जी ने उनसे भगवान विष्णु को अपने महल के सुरक्षा कार्य से मुक्त कराने की मांग की। राजा बालि ने रक्षा सूत्र बंधन निभाते हुए वैसा ही किया। तब से रक्षा सूत्र बांधने का महत्व व रक्षाबंधन पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए कुछ बहनों ने व्रत भी रखा। राखी बांधने के बाद ही बहनों ने भोजन ग्रहण किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button