Budaun News: मासूम समेत छह घायल
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर दो स्थानों पर शुक्रवार शाम हादसे में मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।
रिश्तेदार का अंतिम संस्कार कराके बाइक से घर मल्लामई लौट रहे प्रकाश (60), राजवीर (50) के साथ संभल जिले में धनारी थाना क्षेत्र के दिनौरा निवासी पिंटू (19) पुत्र पौली को हाईवे पर गांव रियोनइया मोड़ पर ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। तीनों घायल हो गए। बाइक पिंटू चला रहा था। इसके अलावा जजपुरा मंदिर के पास बाइक सवार कादरचौक क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज निवासी संजीव को दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। संजीव (21) के अलावा उसकी पत्नी दिनेश कुमारी और तीन साल का मासूम हर्ष घायल हो गए। हादसे में संजीव का मोबाइल फोन गायब हो गया। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया है। संवाद