Budaun News: मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में अव्वल रहीं मुस्कान
बिल्सी। इस्लामिया इंटर काॅलेज में बीते दिन मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने कक्षा 12 की मुस्कान को प्रथम, कक्षा 10 की सिफ़ा को द्वितीय एवं कक्षा 10 की चंचल व तैयबा को तृतीय घोषित किया।
प्रतियोगिता नन्नूमल जैन इंटर काॅलेज की शिक्षिका समीक्षा गिरि, प्रिया सिंह एवं कॉलेज की खुशबू खान के नेतृत्व में कराई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रणव कुमार शर्मा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र सक्सेना, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
इधर ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। सभी बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और झूले का आनंदर भी लिया। प्रधानाचार्य ललिता आहूजा ने बच्चों को बताया कि हरियाली तीज प्रकृति के रंग में रचा-बसा पर्व है। इस मौके पर प्रबंधक अनिल जैन, मयंक जैन, ममता शर्मा, गुड़िया शर्मा, रचना, सौरभ, नैनसी, रिया, तान्या, संजना आदि मौजूद रहे। संवाद