बदायूं

Budaun News: दरोगा पर पैसे लेकर रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप, एसओ ने किया खारिज

Connect News 24

– महिला ने फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल किया

संवाद न्यूज एजेंसी

धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में तैनात दारोगा पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर 3000 रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले से जुड़ा ऑडियो भी वायरल किया है। उधर, एसओ पंकज त्रिपाठी ने मामले को खारिज किया है। ईसानगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने ओझापुरवा गांव के निवासी अनीस पुत्र मो.उमर पर 08 मई की रात करीब 1:30 बजे घर में घुसकर असलहे के दम पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए ईसानगर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। आरोप है कि थाने पर तैनात एक दारोगा ने रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर 3000 रुपये ले लिए।

महिला ने मामले से जुड़ा ऑडियो भी वायरल किया है। वायरल ऑडियो रिपोर्ट दर्ज होने के बाद का है। फोन पर दूसरी तरफ से कथित दरोगा महिला से कहते सुना गया कि तुमने मुझे एप्लीकेशन में पैसा लपेटकर दिया था, जिसे मैंने तुम्हें वापस कर दिया था, लेकिन तुम मुझे उल्टा फंसा रही हो। महिला कहती है कि मेरे साथ मौजूद व्यक्ति ने जेब में पैसे रखे तो दूसरी तरफ से कथित दरोगा जेब में कागज होने की बात कहता है। कहा कि मुझे पैसा लेना होता तो तुम्हें वापस क्यों करता। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, मामले में ईसानगर थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी का कहना है कि लगाये आरोप निराधार हैं। जमीन संबंधी मामले को लेकर विवाद है, जिसमें महिला छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है। पुलिस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button