बदायूं

Budaun News: कहीं खुले तो कहीं बंद रहे विद्यालय

Connect News 24

बदायूं। महानिदेशक शिक्षा ने रविवार को परिषदीय स्कूलों को खोलने के आदेश दिए थे, लेकिन बीएसए स्तर से स्कूल को खोलने संबंधित निर्देश नहीं जारी किया गया। ऐसे जिले में कहीं पर स्कूल खुले, तो कहीं पर स्कूल बंद रहे।

शासन ने मेरी माटी मेरा देश को लेेकर परिषदीय स्कूलों को खोले जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन सावन माह के चलते जिले में शनिवार से लेकर सोमवार को सभी परिषदीय से लेकर माध्यमिक विद्यालयों तक का अवकाश रहता है, क्योंकि जिले के कछला से गंगा होकर निकल रही है। ऐसे में शिव भक्त गंगाजल लेने के लिए जिले के अलावा पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, कासगंज, एटा आदि समेत अन्य जनपदों से आते हैं।

इसकी वजह से सड़कों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बचती है। इसको ध्यान में रखते हुए बीएसए ने स्थानीय स्तर पर स्कूल खोलने के आदेश जारी नहीं किया। आदेश जारी नहीं होने पर असमंजस में पड़ गए। कुछ शिक्षकों ने विद्यालयों को रविवार के लिए खोले दिया। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप वहां पर कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button