Budaun News: बेटे भी शामिल हुए सास-बहू सम्मेलन में

कादरचौक में
स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित सास-बहू सम्मेलन में बेटों को भी शामिल किया गया। उन्हें स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही साथ बेटा व बेटी में फर्क न करने, दोनों को समान शिक्षा, दुलार व सम्मान देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर आवंला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि परिवारों में बेटा-बेटी को समान अधिकार दिए जाने चाहिए। उन्हें समान शिक्षा मिले, सास बहू में स्वस्थ संवाद हो क्योंकि बहू को भी सास बनना है। निवर्तमान विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। ब्लाॅक परिसर में प्रधानमंत्री आवास के पात्र लोगों को निवर्तमान विधायक नें आवास की चाबी वितरित कर प्रधानमंत्री के विजन को समझाया।
इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, एमओआईसी अवधेश राठौर, खंड विकास अधिकारी विजयंत कुमार सिंह, सेवाराम कश्यप, डाॅ. हेतराम, योगेश मौर्य, राहुल शाक्य, धीरपाल आदि रहे। संचालन डाॅ. अरविंद धवल ने किया।