बरेली

ये स्मार्ट सिटी है: यहां तैरकर जाना है, बारिश से सड़कों पर ‘सैलाब’, बेडरूम तक पहुंचा पानी; देखिए तस्वीरें

Connect News 24

Water logging On The Roads Due To Rain In Smart City Bareilly

सुभाष नगर में हुआ जलभराव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह बारिश के बाद दिनभर शहर की प्रमुख सड़कें तालाब बनी रहीं। लोगों के घरों में पानी भर गया। साइकिल बह गई। कई ई-रिक्शा पलट गए। दो पहिया सवार गिरते रहे। यह सब देखकर लोगों को मिर्जा गालिब का शेर याद का गया। वे बोल उठे कि ये स्मार्ट सिटी है… यहां तैरकर जाना है। अफसरों ने भले ही स्मार्ट सिटी की ब्रांडिंग शुरू कर दी है, मगर हालात इसके विपरीत हैं।

जलभराव में गिरकर लोग हुए चोटिल 

कांवड़ियों के जत्थे शहर में आने लगे हैं। सोमवार को दस लाख से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है, मगर बदायूं रोड का हाल खराब है। सड़क पर जलभराव है। कई जगह गड्ढे हो गए हैं। शुक्रवार को पूरे दिन लोग गिरते रहे। बदायूं रोड के आसपास बसी कॉलोनियों का भी यही हाल रहा। सुभाष नगर के कई घरों में पानी भर गया। 

एक घर में भरा बारिश का पानी 

बांस मंडी में तीन घंटे तक जलभराव की स्थिति रही। सबसे खराब हाल हजियापुर का रहा। यहां नालों का पानी पूरे मोहल्ले की सड़कों पर भर गया। दो पहिया सवार यहां भी गिरकर जख्मी होते रहे। कुतुबखाना बाजार में बारिश के बाद कीचड़ हो गया। नगर निगम के पीछे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button