Budaun News: मंगल दलों को बांटीं गईं खेल किट

कलक्ट्रेट में खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण करते सदर विधायक व डीएम।स्रोत: सूचना विभाग
ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। ग्रामीण इलाकों में युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए युवक व महिला मंगल दलों का गठन किया गया है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में सदर विधायक व अधिकारियों ने इन दलों को खेल किटों का वितरण किया।
समारोह में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। डीएम मनोज कुमार ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम नौ से 15 अगस्त तक होगा। ऐसे में अपनी ग्राम पंचायत से एक मुट्ठी मिट्टी कलश में एकत्र करें और विकास खंड तक पहुंचाएं। साथ ही अपनी ग्राम पंचायत में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन कराएं।
सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि खेल प्रोत्साहन सामग्री के रूप में फुटबाल, वॉलीबॉल, नेट, स्किपिंग रोप, फिटनेस ट्यूब आदि सामग्री का वितरण किया गया है। जिला युवा कल्याण व प्रा.वि.द अधिकारी हरि प्रेम ने बताया कि बृहस्पतिवार को 90 युवा मंगल दलों व 76 महिला मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण कराया गया है। इस मौके पर रंजीत सिंह, विकास नारायन शर्मा, विशाल पाल, नितिन कुमार, अनुज सागर, हिम्मत सिंह, कांती प्रसाद आदि मौजूद रहे।



