बदायूं
Budaun News: एसएसपी ने किया कांवड़ियों को सत्कार

भंडारे का प्रसाद वितरित करते एसएसपी डॉ.ओपी सिंह व अन्य पुलिस कर्मी।
कछला। मथुरा-बरेली मुख्य मार्ग पर दहेमू गांव के नजदीक कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह की ओर से आयोजित इस भंडारे में महत्वपूर्ण व संभ्रांतजनों ने शिरकत की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों को प्रसाद का वितरण कर पुण्य कमाया। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की गई।
इस मौके पर सीओ उझानी शक्ति सिंह, इंस्पेक्टर उझानी मनोज कुमार, चौकी इंचार्ज कछला दिनेश तिवारी, ब्लाॅक प्रमुख उझानी शिशुपाल सिंह, कछला अध्यक्ष जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद



