Budaun News: राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष को किया सम्मानित

राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष को किया सम्मानित।स्रोत-स्वयं
बदायूं। न्याय पंचायत दहेमू के शिक्षकों ने मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू के शिक्षक मनीष कुमार को सम्मानित किया।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी उझानी शशांक शुक्ला ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इस बार राज्य अध्यापक पुरस्कार हमारे विकास क्षेत्र उझानी के शिक्षक को प्राप्त हुआ है। कहा कि शिक्षक समाज के प्रेरणा स्रोत होते है और देश का भविष्य निर्माण करते हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज यूसुफनगर के प्रधानाचार्य नवल किशोर उपाध्याय ने भी शिक्षक मनीष कुमार को बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षक मनीष ने एसएमसी अध्यक्ष रामभरोसे एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय को संपूर्ण पुरस्कृत राशि का चेक सौंपते हुए कहा कि यह सब उपलब्धि विद्यालय के छात्रों की उपलब्धि है अतः पुरस्कार की राशि छात्रों को समर्पित है।
कार्यक्रम में एआरपी आमिर फ़ारूक़, राजवीर सिंह, परमवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, आशुतोष, नरेश चंद्र, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद