Budaun News: निजी एंबुलेंस चालकों की हड़ताल खत्म
दो दिन पहले पुलिस के कार्रवाई करने पर बंद कर दिया था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने एंबुलेंस खड़ा करने पर हुई पुलिस की कार्रवाई के विरोध में चल रही निजी एंबुलेंस चालकों की हड़ताल खत्म हो गई है।
बता दें कि शहर में करीब 20 एंबुलेंस निजी तौर पर संचालित हैं। अब तक चालक जिला अस्पताल के सामने एंबुलेंस खड़ा करते थे तो कुछ चालक मेडिकल कॉलेज के सामने खड़े होकर मरीजों को पहुंचाने का काम करते थे।
दो दिन पहले पुलिस प्रशासन ने द्वार के बाहर खड़ीं एंबुलेंस के चालान काट दिए और दो को सीज कर दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में एंबुलेंस चालकों ने शुक्रवार से हड़ताल शुुरू कर दी थी, शनिवार को भी हड़ताल जारी रही। तीसरे दिन चालकों ने हड़ताल खत्म कर दी। चालकों ने बताया कि डीएम के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त की गई है।