शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गोगामेड़ी हत्या के विरोध में निकाला जुलूस

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 11 Dec 2023 12:52 AM IST

Procession taken out against Gogamedi murder

तिलहर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की श हत्या के विरोध में नायव तहसीलदार को ज्ञापन देते क

तिलहर। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने विरोध जुलूस निकाला। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी को सौंपा।

नगर पालिका मैदान में एकत्रित कार्यकर्ताओं से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ सिंह गांधी ने कहा कि सुखदेव सिंह की धोखे से हत्या की गई। हत्याकांड के आरोपियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए ताकि पुनरावृत्ति न हो सके। डॉ. प्रमोद मिश्रा ने सीबीआई जांच की मांग की। ब्लॉक संयोजक नगेंद्र सिंह ने गोगामेड़ी के परिजनों में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और पांच करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। ज्ञापन देने से पहले सुखदेव सिंह को श्रद्धाजंलि दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सिंह, युवा नेता सिद्धार्थ गुप्ता, युवराज सिंह, इंद्रभान सिंह वीनू, नीरज मोहन सिंह, जितेंद्र सिंह, विजय तोमर, अजय सिंह, उपेंद्र सिंह, आदेश सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button