Pilibhit News: कामधेनु प्रतियोगिता में फुलहर गांव की सोमवती रहीं प्रथम

गोपालको के पैर पखारते भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष। संवाद
कलीनगर। गोवंश के बेहतर संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए रविवार को लोक भारतीय की ओर से गोमती उद्गम स्थल पर कामधेनु प्रतियोगिता हुई, जिसमें क्षेत्र के 69 गोपालकों ने हिस्सा लिया। गाय का बेहतर संरक्षण होने पर फुलहर गांव की सोमवती को प्रथम पुरस्कार दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष के अलावा पूरनपुर और बरखेड़ा विधायक ने गोपालकों को सम्मानित किया।
कामधेनु प्रतियोगिता को लेकर एक दिन पूर्व क्षेत्रीय लोगों को जानकारी दी गई थी। रविवार 11 बजे तक का समय निर्धारित था। सुबह से ही हरिपुर लोहरपुरा समेत कई इलाकों से गोपालक अपनी गायों को लेकर उद्गम स्थल पर पहुंचे। करीब 69 गोपालकों ने प्रतियोगिता में पहुंचकर हिस्सा लिया। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद, जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के अलावा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गुरभाग सिंह ने गांव के गायों की बेहतर स्थिति को रखने के बाद फुलहर गांव की सोमवती को प्रथम हरिपुर गांव की नंद रानी को द्वितीय व जोधपुर के राकेश, बिहारीपुर के सुमेरमल को तीसरा स्थान दिया। जनप्रतिनिधियों ने गोपालकों सम्मानित करने के साथ उनके पैर भी पखारे।